कल देर रात तक की कुछ खास खवरे देखने के लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

कल देर रात तक की कुछ खास खवरे-

******************************((

▶️…..बाराबंकी
मिठाई की दुकानों में घटिया सामग्री विक्री का मामला वायरल, उस्मान चौधरी नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि आवास विकास स्थित गुज्जू होटल में खराब रसमलाई खाने से उनकी तबीयत उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा, इससे पहले भी बाराबंकी में कई बार ऐसी शिकायतें आती रही हैं -U
▶️…..मौसम विभाग ने आगामी 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक के लिए बारांबकी सहित प्रदेश के 37 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या व आसपास के इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी साथ ही अन्य जिलों में नए साल पर शीत लहर व घना कोहरा रहेगा।
▶️…..उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन हड़पने वाले दबंगों और माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और आम जनता का विश्वास बना रहे।
▶️…..रामपुर: नैनीताल हाईवे पर रविवार शाम लकड़ी की छिल्लर से लदे ट्रक के पलटने से बोलेरो चालक की मौत हो गई थी। यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुछ समय बाद ही हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।
वीडियो में बोलेरो आगे चल रही थी, जबकि पीछे 10 टायरा ट्रक आ रहा था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस जांच करेगी। वीडियो देखकर लोगों में बोलेरो चालक द्वारा मोड़ पर लापरवाही किए जाने की चर्चा है।
दरअसल, पहाड़ी गेट चौराहे पर बोलेरो चालक ने बिना इंडीकेटर दिए गाड़ी को मोड़ दिया। पीछे आ रहा ट्रक उसे बचाने में डिवाइडर से टकराया और फिर पलटकर बोलेरो के ऊपर पलट गया। उसमें लदी लकड़ी की छिल्लर सड़क पर फैल गई थी। इस वीडियो का पुलिस अधीक्षक ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस को वीडियो को भी जांच में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यदि बोलेरो चालक मुड़ने से पहले इंडीकेटर देते तो शायद हादसा नहीं होता।
गंज कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में बोलेरो चालक फिरासत के बेटे की ओर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पहाड़ी गेट पर ट्रक पलटने से दबी बोलेरो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। जांच से पता चला कि बोलेरो बिजली विभाग में अनुबंध पर लगी थी। बोलेरो को मुहल्ला गूजर टोला के फिरासत चलाते थे। उनकी हादसे में मौत के बाद रात में डीएम के आदेश पर पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया। सोमवार को स्वजन ने दफन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता स्वार-टांडा शैलेंद्र कुमार, खौद उप केंद्र के एसडीओ नागेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ भी शामिल हुआ।
▶️….पाकिस्तान दुनिया का वह देश है जहां ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर सबसे ज्यादा ग्लेशियर हैं – करीब 7200 से ज्यादा. हिंदूकुश, कराकोरम और हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में फैले ये ग्लेशियर थर्ड पोल कहलाते हैं. ये सिंधु नदी बेसिन को पानी देते हैं, जो भारत और पाकिस्तान में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी का आधार है. लेकिन जलवायु परिवर्तन से ये ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे पानी की कमी और अचानक बाढ़ का बड़ा खतरा बढ़ गया है.
▶️ …..चंडीगढ़; झुग्गी वाले करोड़पति पर ED का एक्शन, रेहड़ी से बना करोड़पति
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में रामलाल चौधरी और उसके बेटे अमित कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की
चौधरी ने अवैध तरीकों से 150 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बनाई, जांच में बरामद हुईं BMW-मर्सिडीज
ED अब उसकी सभी संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की गहन जांच कर रही है
▶️……BMC चुनाव से पहले शिवसेना (UBT) और कांग्रेस में तनातनी जारी है। अब उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले दल ने कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सीख लेने की सलाह दी है। खास बात है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से हाल ही में आरएसएस की तारीफ की गई थी, जिसपर पार्टी के कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी।
▶️…..किसी भी टीम के किसी टूर्नामेंट को जीतने पर आमतौर पर ट्रॉफी, आंकड़े और प्रदर्शन की चर्चा होती है, लेकिन पाकिस्तान में एक टूर्नामेंट में जीत के जश्न ने ही पूरी महफिल लूट ली। खान रिसर्च लैबोरेट्रीज (KRL) के कप्तान इफ्तिखार अहमद ने प्रेसिडेंट्स कप ग्रेड-I जीतने के बाद ऐसा डांस किया कि वह सोशल मीडिया पर छा गए। ‘चाचा इफ्तिखार’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी को फैंस ने अब नया नाम दे दिया- ‘चाचा डकैत’। इफ्तिखार का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
▶️…..उत्तर प्रदेश सरकार की पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी बाराबंकी के लिए औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का नया अध्याय खोलने जा रही है। वर्ष 2026 में लगभग 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला से जनपद की आर्थिक तस्वीर बदलेगी। 2027 तक बाराबंकी के औद्योगिक हब के रूप में उभरने की पूरी संभावनाएं हैं। 151 कंपनियों द्वारा प्रस्तावित निवेश उत्तर प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देगा।
▶️……कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कई लोगों ने कहा है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं धर्म निरपेक्ष हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। हम सभी जातियों, सभी धर्मों से प्यार करते हैं; यही हमारी विचारधारा है। हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है… मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी। मैं 5 जनवरी को इसकी नींव रखूंगी और अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। जनवरी के दूसरे हफ़्ते में, हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं।”
▶️…. OP Rajbhar attacks SP: सपाईयों को दो मुहियां सांप क्यों बोले ओपी राजभर? यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे.. इसी दौरान उनसे अखिलेश यादव के बयान पर सवाल किया गया… जिस पर जवाब देते हुए ओपी राजभर तगड़ी प्रतिक्रिया दे डाली..साथ ही विपक्ष का नाम लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष दो मुहिया सांप की तरह बोलता है.. जब सूची जारी हुई थी.. तब ऐसे मतदाता थे.. जो ढूढ़े नहीं मिल रहे थे कोई BLO पहुंच नहीं पाया था.. अभी भी हमारी विधानसभा में ऐसे मतदाता हैं जिनके यहां BLO नहीं पहुंच पाए है..
▶️……भूटान के 22 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर सोमन येशे ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. सोमन किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. यानी सोमन ने 8 विकेट लेकर टी20I में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. सोमन ने यह उपलब्धि गेलेफू के गेलेफू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हासिल की.
सोमन येशे ने म्यांमार के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट झटके. उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते म्यांमार की पूरी टीम 45 रन पर ढेर हो गई. मुकाबले में म्यांमार की टीम भूटान की ओर से सेट किए गए 127 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.
▶️…..हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के बयान पर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेताओं की ऐसी सोच है और यही कारण है कि देश में कांग्रेस का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है। उनका काम केवल विरोध करना है। RSS एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्र प्रथम की सोच रखकर कार्य करने का काम करती है
▶️……मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजीडेंसी फेज थ्री स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान में रखे गैस सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फटे। अग्निकांड से मकान में मौजूद एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बचाव कार्य के दौरान झुलस गया।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वसुंधरा रेजीडेंसी के फेज थ्री स्थित भवन के सेकेंड फ्लोर पर मकान में आग लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा ली गई है। मकान में तीन शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। वहीं, एक व्यक्ति बचाव कार्य के दौरान फंसने पर झुलस गया था। उसे अस्पताल भिजवाया गया है।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मकान में पहले आग लगी, उसके बाद सिलिंडरों के फटने की आवाज आईं। मकान में दो सिलिंडर फटे। साथ ही मकान में अंगीठी भी जलने की जानकारी मिली है। जिन लोगों के शव मिले हैं, वह यहां किराये पर मकान में रह रहे थे। मृतकों में सुशीला पत्नी राममोहन, अमित गौड़ पुत्र राममोहन और नितिन पुत्र राममोहन हैं। अमित सहारनपुर की देवबंद तहसील में कानूनगो थे। यह परिवार मूल रूप से जिला शामली के बड़ा बाजार निवासी था। वे वसुंधरा कालोनी में किराए पर रह रहे थे।
▶️……गुजर रहे साल में मेरठ जनपद में हत्याओं की 73 वारदात हुईं। हालांकि यह संख्या बीते साल से 11 कम है। इन घटनाओं के बीच पूरे साल पति-पत्नी के विश्वास और प्रेम का रिश्ता दरकता रहा। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरव हत्याकांड से मेरठ देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *