कल देर रात तक की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- UP मदरसा शिक्षा परिषद से जुड़ी खबर, मुंशी, मौलवी की परीक्षाओं के आवेदन की तिथि समाप्त, प्रदेश भर से करीब 80 हजार परीक्षार्थियों ने फार्म भरे, मदरसा बोर्ड ने दोबारा तिथि बढ़ाने से इनकार किया, परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हुई थी
➡हापुड़- ब्राह्मण समाज के विधायकों की मीटिंग का मामला, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को दी थी नसीहत, ब्राह्मण विधायकों के समर्थन में दिखे मंत्री सुनील शर्मा, जब सदन चलेगा तो चार-छह लोग बैठते ही है-सुनील, ‘इसका कोई राजनीतिक मतलब निकालने का उद्देश्य नहीं’
➡फिरोजाबाद- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, ट्रैक्टर को रौंदा, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची, गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को जमकर पीटा, थाना मक्खनपुर क्षेत्र के चमरौली चौराहे की घटना
➡मेरठ- यूपी के नए BJP प्रदेश अध्यक्ष कल पहली बार आयेंगे मेरठ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 3 स्थानों पर होगा स्वागत, काशी टोल प्लाजा, सुभारती विवि, इवाया रिजॉर्ट पर स्वागत, इवाया रिजॉर्ट और बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय में होगी बैठक, संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे, 2 बजे से शाम 5 बजे तक मेरठ में रहेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष
➡कन्नौज- बहु की हत्या के आरोपी सास, ससुर गिरफ्तार, हत्या कर फांसी लगाने का दर्ज हुआ था मुकदमा, इंदरगढ़ थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡अयोध्या- युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पीएम आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने लगाया आरोप, उसके कपड़े भी फाड़े गए, कार से दलित महिला को बिठाकर पहुंचे थे उसके घर, एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस, थाना रौनाही क्षेत्र का मामला
➡बलिया- संदिग्ध हालत में 3 वाहन जलकर राख, घर के बाहर खड़े तीनों वाहन जलकर राख, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, रसड़ा थाने के जवैनिया गांव का पूरा मामला
➡हाथरस- जीएस महाविद्यालय कुरसंडा की दबंगई, परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के साथ की मारपीट, निरीक्षण के दौरान नोटिस देने को लेकर कहासुनी, कॉलेज स्टाफ से कहासुनी के बाद की मारपीट, मारपीट, धमकी, मोबाइल छीनने का लगाया आरोप, निरीक्षण में मिली अनिमितताओं का नोटिस देने पहुंचे, मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया सख्त फैसला, जीएस महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र तत्काल प्रभाव से निरस्त, 29 दिसंबर से परीक्षाएं राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा में होंगी, तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सादाबाद ने दर्ज किया केस
➡चन्दौली- ट्रेनों के ज़रिए शराब तस्करी, विभूति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, RPF दिलदारनगर ने शराब बरामद की, धीना स्टेशन पर रुकी ट्रेन, शौचालय से मिली शराब
➡मैनपुरी- अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, दर्जनों की संख्या में अवैध हथियार बरामद, बनाए जा रहे बने व अधबने हथियार बरामद, फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना बेवर क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- गागलेड़ी स्थित निशा गार्डन में बूथ समीक्षा बैठक ऐतिहासिक रूप से सफल, आशु मलिक ने जनता, BLA साथियों व सभी कार्यकर्ताओं का जताया आभार, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
➡हापुड़- पुलिस ने शराबियों के खिलाफ चलाया अभियान, चेकिंग के दौरान 30 शराबियों को पुलिस ने पकड़ा, थाना धौलाना पुलिस ने की कार्रवाई
➡सहारनपुर- पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार, नशा तस्करों के कब्जे से 32 ग्राम स्मैक बरामद, बरामद स्मैक की कीमत करीब 6 लाख रुपये, थाना गंगोह पुलिस टीम ने तस्करों को पकड़ा
➡आगरा- BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगरा पहुंचे, द रमन ग्रैंड कार्यक्रम स्थल पहुंचे पंकज चौधरी, ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, पदाधिकारी रहे मौजूद, कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान- पंकज चौधरी
➡हापुड़- 795 परिवारों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 956 दुर्बल आय वर्ग के बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया, डूडा की ओर से 1347 लोगों की पात्रता सूची सौंपी गई, दुर्बल आय वर्ग श्रेणी के लिए फ्लैट को लेकर लक्की ड्रा निकाले गए, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रयास से सैकड़ों परिवारों में खुशी
————————————————————————–
