आज की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिककरें-

*आज सुबह की देश व राज्यों से बड़ी खबरें*-

*************************************

* आज दिनांक-20- फरवरी – 2026 दिन शुक्रवार*

*==============================*

*1* वैश्विक सीईओ के साथ पीएम मोदी का मंथन, एआई सहयोग और निवेश के अवसरों पर रहा जोर

*2* इमैनुएल मैक्रों बोले- राफेल डील से भारत मजबूत हो रहा, लोग कैसे कर सकते हैं आलोचना

*3* उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत

*4* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता पर आधारित एक समतामूलक समुद्री व्यवस्था स्थापित करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर काम करना होगा

*5* उन्होंने कहा, ‘पारंपरिक खतरों के साथ-साथ उभरती चुनौतियां भी मौजूद हैं। समुद्री डकैती, समुद्री आतंकवाद, अवैध मछली पकड़ना, तस्करी, साइबर जोखिम और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान जैसी समस्याएं गंभीर हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, जिससे मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों की मांग भी बढ़ी है।’

*6* राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया; आरोपी कोटा से पकड़ाया

*7* कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। पायलट ने इस बयान को गलत बताते हुए रिजिजू से माफी की मांग की है।

*8* भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी

*9* दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी; अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी

*10* 22 फरवरी को सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे सीएम योगी, 600 kmph रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में करेंगे सफर

*11* भिवंडी में मेयर-डिप्टी मेयर को लेकर सियासत: एक साथ आए कांग्रेस-NCP और बागी भाजपा पार्षद; बने नए समीकरण

*12* बाज नहीं आ रहे बड़बोले ट्रंप; फिर अलापा युद्ध रुकवाने वाला राग,ट्रम्प बोले- मैंने भारत-PAK को 200% टैरिफ की चेतावनी दी, तब लड़ाई रोकने के लिए माने, संघर्ष में 11 फाइटर जेट्स गिरे थे

*13* ‘अगर डील नहीं हुई तो…’, ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले – 10 दिन में तय होगा समझौता या एक्शन

*14* ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह युद्ध अभ्यास ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी विमानवाहक  पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि अगर तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल हुई, तो वे युद्ध के लिए तैयार हैं

*15* जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे वर्ल्ड चैंपियन को हराया, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी, 26 फरवरी को भारत से मुकाबला

*16* सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल, 21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा

*17* राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का, MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी
*==============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *