आज की कुछ खास खवरे देखने के लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिकरे-

आज सुबह की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- CM योगी आदित्यनाथ ने आज बुलाई बड़ी बैठक, सभी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहेंगे मौजूद, राज्य मंत्री भी सीएम की बैठक में रहेंगे मौजूद, दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी CM योगी की बैठक, विकास योजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा, शिलान्यास, उद्घाटन प्रस्तावों की भी होगी समीक्षा, मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव रहेंगे मौजूद, प्रमुख सचिव, विभागीय सचिव बैठक में रहेंगे मौजूद, सीएम ने अधिकारियों को शामिल होने के दिए निर्देश, बैठक शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

➡लखनऊ- सीएम योगी ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता, घायलों को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की, मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की, ‘अधिकारी तत्काल मौके पर राहत कार्य में तेजी लाएं’, CM ने सभी घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

➡लखनऊ- मेसर्स वंशिका HR सर्विसेज कंपनी पर मेहरबानी, गाजीपुर जिले में कंपनी ने फर्जी EMD लगाई, टेंडर के लिए 26 लाख की फर्जी EMD लगा दी, बेसिक शिक्षा विभाग में 49 अनुदेशक रखे जाने थे, BSA की जांच में फर्म की EMD कूटरचित मिली, DM के आदेश पर BSA ने केस दर्ज कराया था, फर्म को अभी तक ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया, फर्म ने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में भी टेंडर डाला, फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म को काम देने की तैयारी, टेंडर के लिए कंपनियां लगा रहीं फर्जी EMD, संबंधित विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत

➡मथुरा- एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मृतकों की संख्या 13 हुई, 60 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी, जली हुई अवस्था में मिले कई शव, पहचान मुश्किल, बस और गाड़ियों के भिड़ते ही भीषण आग लगी, आग में जलकर लोगों की मौत, कुछ ही यात्री बचे, पांच बसें और दो छोटे वाहनों की हुई थी भिड़ंत, सीएम योगी ने भी सड़क हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता, घायलों को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की, यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 127 के पास हादसा

➡आगरा- खेरिया एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटक गिरफ्तार, डेनमार्क का पर्यटक कारतूस के साथ अरेस्ट, बेंगलुरु जाने से पहले चेकिंग में खुलासा हुआ, स्कैनर में पकड़ा, बैग से मिले तीन कारतूस, बेटे के साथ आगरा घूमने आया था पर्यटक, बेटा बेंगलुरु की कंपनी में कर रहा इंटर्नशिप, आरोपी का नाम क्रिस्टेनसन जैस्पर, FIR दर्ज, दिल्ली और जयपुर के बाद आगरा पहुंचा था, पूछताछ में टूरिस्ट ने खुद को बताया शिकारी, लाइसेंसी हथियार होने की पुलिस को दलील दी, आईबी सहित अन्य एजेंसियों ने की पूछताछ, शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡बाराबंकी- कोडीन सिरप मामले में फर्म के खिलाफ केस दर्ज, औषधि निरीक्षक रजिया बानो की तहरीर पर केस, मेसर्स अर्चना फार्मा, अरविन्द सिंह पर FIR दर्ज हुई, औषधि निरीक्षक ने अर्चना फार्मा का किया निरीक्षण, 5 दिसंबर को किया था निरीक्षण, कल कराई FIR, फर्म पर कोडीन सिरप के अवैध विक्रय का आरोप

➡बलरामपुर- जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर से जुड़ी खबर, रिजवान जहीर के गैंगस्टर मामले की सुनवाई टली, मामले में अब 20 दिसंबर को होगी सुनवाई, अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के कारण सुनवाई टली, पूर्व सांसद रिजवान जहीर ललितपुर जेल में बंद

➡अमरोहा- झूठे केस की धमकी, वसूली करने का मामला, आरोपी दारोगा नितिन वर्मा अभी भी फरार, पूर्व प्रधान के बेटे को हनीट्रैप में फंसाया था, सवा लाख रुपये लेकर युवक नईम को छोड़ा, एनकाउंटर, रेप केस में फंसाने की धमकी दी, पुलिस चार आरोपियों को भेज चुकी है जेल, 3 दिन बाद भी दारोगा नितिन वर्मा फरार, हापुड़ के सिम्भावली थाने में तैनात है नितिन, अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र का मामला

➡जालौन- अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान, आटा-दाल के साथ धरने पर बैठे दर्जनों किसान, फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, बिजली विभाग की उदासीनता से नाराज किसान, लो वोल्टेज समस्या से फसलों को हुआ नुकसान, कालपी तहसील परिसर में किसानों का धरना जारी

➡नोएडा- बोगस फर्मों को जरिए करोड़ों की GST चोरी, करोड़ों रुपये की GST चोरी करने वाले अरेस्ट, 5 आरोपियों को STF नोएडा यूनिट ने दबोचा, फर्जी इनवॉइस, ई वे बिल से राजस्व चोरी, नोएडा, बिहार से हुई शातिरों की गिरफ्तारी, गैंग का सरगना बिशेश्वर प्रसाद पांडे अरेस्ट, बबलू, प्रिंस पांडे, दीपांशु, जय किशन गिरफ्तार, अन्य साथियों, लेनदेन की जांच में जुटी STF

➡बलिया- ढाई साल के बच्चे के किडनैपर से मुठभेड़, पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सलमान घायल, सब्जी विक्रेता का ढाई साल का बच्चा बरामद, पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम का ऐलान, उभाव के सहुनपुर में चेकिंग के दौरान मुठभेड़

➡मेरठ- कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार, महिला ने फोन कर घर बुलाकर बंधक बनाया था, 5 लाख रुपये मांगे, चेन उतरवाकर 1.07 लाख लिए, 1.07 लाख रुपये लेकर व्यापारी को छोड़ा गया था, व्यापारी की शिकायत पर 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, आरोपियो से रंगदारी के 35 हजार, चेन, फोन बरामद, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर का मामला

➡मेरठ- बहुचर्चित ड्रम वाला सौरव हत्याकांड का मामला, विवेचक थानेदार की कोर्ट में होने वाली जिरह टली, रमाकांत पचौरी की कोर्ट में होने वाली जिरह टली, वकीलों की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी सुनवाई, अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख लगी, मुस्कान, साहिल के वकील को गवाही पर करनी थी जिरह, कोर्ट में अभी तक 15 गवाहों के बयान हो चुके दर्ज

➡रायबरेली- रायबरेली में 5 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बने, 12 गांवों में लखनऊ के पते पर बने फर्जी प्रमाणपत्र, लखनऊ पते पर जारी हजारों जन्म प्रमाणपत्र फर्जी, 52 हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए, 2022 से 2023 के बीच बनाए गए फर्जी प्रमाणपत्र, बरेली, नोएडा, प्रतापगढ़ में फर्जी प्रमाणपत्र मिले, वाराणसी और प्रयागराज में फर्जी प्रमाणपत्र मिले, विशेष धर्म के लोगों के नाम से जारी फर्जी प्रमाणपत्र, ATS की जांच में हुआ फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, फर्जी प्रमाणपत्रों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी

➡बस्ती- पैडा बाबा ऊर्फ गोविंद दास की कार जलाई, अराजक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, गोविंद दास पर कुछ दिन पूर्व भी था हमला, हिन्दू संगठन के लोगों ने शुरू किया प्रदर्शन, SP ऑफिस के गेट पर रास्ता बंद कर प्रदर्शन, एसओ पर बिना सूचना सुरक्षा हटाने का आरोप, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैडा गांव का मामला

➡सीतापुर- प्रेमिका के परिवार ने मिलने पर लगाई रोक, नाराज होकर प्रेमी चढ़ा मोबाइल टावर पर, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को उतारा नीचे, साथ में रील बनाते बनाते हुआ किशोरी से प्यार, कुछ दिन पहले किशोरी को लेकर हुआ था फरार, बयान के बाद किया गया था परिजनों के हवाले, लहरपुर क्षेत्र का रहने वाला है सनकी युवक, शहर कोतवाली के कैंचीपुल के पास का मामला

➡उन्नाव- उन्नाव में बहुत बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, फॉर्च्यूनर कार सवार सभी चार लोगों की मौत, गाजियाबाद से लखनऊ आ रहे थे सभी लोग, बांगरमऊ कोतवाली की हवाई पट्टी के पास हादसा

➡रुड़की- बिजली के पोल में तारों में लगी आग, आग लगने से मची अफरा तफरी, कंट्रोल रूम रुड़की को मिली थी सूचना, दमकल ने आग पर पाया काबू, गंगनहर कोतवाली के कृष्णा नगर का मामला

➡सहारनपुर- टपरी को-ऑपरेटिव शराब फैक्ट्री में टैक्स चोरी, 35 करोड़ की एक्साइज चोरी की STF कर रही जांच, कारोबारियों के करीबियों से पूछताछ की तैयारी, एमडी प्रणय अनेजा समेत 27 आरोपी नामजद, देहात कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज, एक्साइज चोरी में अफसरों की भूमिका की जांच

➡दिल्ली- लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा, गोवा क्लब अग्निकांड में आरोपी हैं दोनों लूथरा ब्रदर्स, लूथरा भाइयों को आज कोर्ट में भी पेश करेगी पुलिस, एयरपोर्ट पर ही गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी, गोवा पुलिस की एक टीम इस वक्त दिल्ली में मौजूद

————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *