कल देर रात तक की कुछ खास खवरे देखने के लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिक करे-

कल देर रात तक की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
➡लखनऊ- CM योगी से मिले मंत्री ओमप्रकाश राजभर, 5 केडी सीएम आवास पर की मुलाकात, जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की, सकारात्मक वातावरण में बैठक हुई-राजभऱ

➡लखनऊ- मंत्री दयाशंकर सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार, योगी सरकार में योग्य व्यक्ति को नौकरी-दयाशंकर, सपा सरकार में नियुक्ति नीलाम होती थी-दयाशंकर ‘सपा सरकार में सैफई परिवार से लिस्ट आती थी’
योगीराज में किसी प्रभाव में नहीं दी गई नौकरी-दयाशंकर

➡सहारनपुर- अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरुक किया, थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा में अभियान

➡हापुड़ – पुलिस की चेकिंग के दौरान गोकशों से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से गौकश इकरान घायल, गौकश के कब्जे से एक तमंचा,व बाइक बरामद, गढ़ कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

➡सीतापुर- युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव का एक परिवार शादी का बना रहा था दबाव, शादी न करने पर झूठे केस में फंसाने की दी थी धमकी, पुलिस ने आरोपों के आधार पर शुरू की पड़ताल
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र का है मामला

➡मुरादाबाद – कटघर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बिरयानी की दुकान के आगे ऑटो लगाने पर विवाद, ऑटो सवारों और होटल संचालकों के बीच मारपीटएक पक्ष पर फायरिंग करने का भी लगा आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कटघर थाना क्षेत्र के गागन की घटना

➡मेरठ- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष का दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में फायरिंग की कहानी फर्जी, थाना किठौर के गांव सादुल्लापुर की घटना

➡मेरठ- स्कूटी चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया,स्कूटी बरामद, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय,कुशल के रूप में हुई, स्कूटी चोरी करते दोनों आरोपी CCTV में हुए थे कैद, लालकुर्ती थाने के ओलिविया होटल से हुई थी स्कूटी चोरी

➡वाराणसी- वाराणसी में इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसिल, वाराणसी से खुजराहो जाने वाली फ्लाइट कैंसिल, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर वाराणसी में फंसे, हैदराबाद से वाराणसी होकर खुजराहो जाना था, खुजराहो फिल्म फेस्टिवल में होना था शामिल, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने पर जताया दुःख

➡कानपुर देहात – ब्राजिलियन महिला की संदिग्ध मौत का मामला, पुलिस, फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, ब्राजील की रहने वाली है मृतक महिला सेल्जिया, महिला के साथ 2 विदेशी नागरिक भी थे मौजूद

➡कुशीनगर- 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप, पड़ोस के मनबढ़ युवक पर दुष्कर्म का आरोप, मासूम बच्ची की हालत नाजुक, इलाज जारी, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया अरेस्ट, तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

➡हापुड़ – हाईवे पर 85 लाख की लूट का मामला, कई थानों की पुलिस व्यापारियों के यहां पहुंची, रकम देने वाले व्यापारियों से जानकारी जुटा रही , हापुड़ के पक्काबाग में पहुंची पुलिस

➡सहारनपुर – साइबर हेल्प डेस्क टीम ने रकम कराई वापस, थाना फतेहपुर टीम ने ठगी की रकम कराई वापिस , पीड़ित दीवान सिंह के खाते से ठगी की गई थी

➡हाथरस- डीएम हाथरस अतुल वत्स का बड़ा आदेश, घने कोहरे और शीतलहर को लेकर आदेश, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल का समय बदला, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय , निर्देश पर बीएसए हाथरस ने जारी किया आदेश

➡रायबरेली- अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, भर्ती, ट्रक चालक को राहगीरों ने पीटा, कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे का मामला

➡झांसी – CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई, 203 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 48 लाख , पुलिस लाइन में फोन मालिकों को फोन सौंपे गए

➡गाजियाबाद – क्रेन की बेल्ट टूटने से हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर घायल, शाहिद और आजाद की दर्दनाक मौत, KEGN ऑटोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड में घटना, निवाडी क्षेत्र के शिवली फैक्ट्री एरिया का मामला

➡प्रतापगढ़- पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर पहुंचा प्रतापगढ़, राम विलास वेदांती को BJP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, एमपी से अयोध्या ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर, अयोध्या में जल समाधि दी जाएगी

➡गाजियाबाद- चलती कार में लगी भीषण आग, आग से कार जलकर हुई खाक, इंद्रापुरम क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी की घटना

 

————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *