आज सुबह की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- नगर निगम ने डोर टू डोर कलेक्शन में लगातार लापरवाही करने वाली LSA को चेतावनी दी और छोड़ दिया। इस पर पार्षदों की नाराज़गी भी सामने आई थी। वहीं, वर्षा एंटरप्राइजेज पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, साथ ही सुपरवाइजर का 15 दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया। एफबी ट्रेड पर भी 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। LSA को 5 ज़ोन में डोर टू डोर कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गई थी।
➡संतकबीरनगर- जिले के कांग्रेस नेताओं ने गांधी समाधि पर पाकिस्तान हमले में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी
➡श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के लखना गांव में सरकारी जमीन पर अवैध ईदगाह का निर्माण जारी है। DM की सख्ती और SDM के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए पुराने ईदगाह को तोड़कर नया और बड़ा ईदगाह बनाया जा रहा है। प्रशासनिक आदेशों के बावजूद निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा, जिससे इलाके में विवाद बढ़ गया है।
➡बांदा-पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली। आरोपी घर में अवैध गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने उसके बाड़े से 42 किलो हरा गांजा बरामद किया। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
➡वाराणसी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी दौरे पर पहुंचे और यहां विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे परियोजनाओं का हाल जाना और उनके जल्द पूरा होने की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
➡झांसी- शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बिकुआ गांव में बारातियों से भरी पिकअप का टायर फटने से हादसा हो गया। इस हादसे में 8 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बारातियों को मोंठ CHC से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
➡अलीगढ़- महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बोनेर चौराहा पर NH-34 पर खड़े ट्रैक्टर में बारातियों से भरी बस जा टकराई। हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
➡गोंडा- बहराइच रोड स्थित आर्य नगर कस्बे में दुकान के सामने काउंटर हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। मारपीट के दौरान फायरिंग का भी आरोप लगा, हालांकि SP ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसकी पुष्टि SP ने की है।
➡मैनपुरी के करहल बाजार में दबंगों का कहर जारी है, जहां एक दबंग महिला और उसके सहयोगियों ने एक दुकानदार को दुकान से उठाकर बाजार में पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने दुकानदार पर रुपये न देने का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद पीड़ित सर्राफा व्यापारी में गहरा आक्रोश है। यह घटना करहल क्षेत्र के सुभास बाजार की बताई जा रही है।
➡सिद्धार्थनगर-तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग घायल हो गए। दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सिद्धार्थनगर के ढेबरुवा मार्ग पर हुआ।
➡बांदा- पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक अभियुक्त के घर पर छापेमारी की, जहां वह अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने उसके बाड़े से 42 किलो हरा गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
➡मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक बदमाश इरफान को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश मेरठ के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। यह मुठभेड़ फुगाना थाने के हबीबपुर सिकरी मार्ग पर हुई।
➡अम्बेडकरनगर- भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की टक्कर से एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये घटनाएं रुद्रपुर, भगाही और जलालपुर के नगपुर इलाके में हुईं।
———————————————————————————–