आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करे-

आज की बड़ी खबरें……………….*
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^&&&
➡लखनऊ – UP के पांच रूटों पर 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें चलेंगी। मेसर्स आरजी आदि से एमओयू साइन हुआ। ये बसें लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली और वाराणसी रूट पर चलेंगी। उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

➡लखनऊ मौसम अपडेट- राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम बदला। दोपहर में अंधेरा छाया और तेज बारिश हुई। तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

➡रायबरेली- रोहनिया गांव में युवकों ने तलवार से केक काटा। वीडियो वायरल हुआ। लगभग दो दर्जन लोग मौके पर थे। ये जन्मदिन मनाने का नया ट्रेंड बन गया है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर सकती है।

➡रायबरेली – किसान संकट- बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ाईं। गेहूं की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन शुरू हो गया है।

➡लखनऊ- सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव 28 अप्रैल को होंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 128 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी पदों के लिए नामांकन हुआ है। प्रचार-प्रसार तेज़ हो गया है।

➡लखीमपुर- लालजीपुर गांव में तेज आंधी के दौरान फसल में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। किसानों की मेहनत राख हो गई। प्रशासन से मदद की उम्मीद की जा रही है।

➡लखनऊ – निकांत केस- निकांत से SIT जेल में पूछताछ करेगी। इन्वेस्ट यूपी में वसूली के मामले में जांच जारी है। कई बिल्डर, अफसर व जजों से संबंध होने की बात सामने आई। अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज होगी।

➡रायबरेली – बारिश और फसल- रायबरेली में झमाझम बारिश हो रही है। गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन गेहूं की फसल पर असर पड़ा है। किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

➡हरिद्वार- कूड़े की आग की चपेट में आकर दो कारें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना की जांच शुरू हो गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

➡कानपुर देहात- दलिक महाराजपुर में वृद्ध किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा था। मौके पर ही दम तोड़ दिया।

➡लखनऊ मौसम अलर्ट- मौसम विभाग ने यूपी में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

➡हमीरपुर- सुमेरपुर के चंदपुरवा रेलवे गेट पर अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर उसकी साइकिल खड़ी मिली। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

➡बलिया- नगरा कांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का मामला आया है। कॉल रिकॉर्डिंग में भी युवती की आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मंगेतर व एक अन्य युवक को जेल भेजा गया है। SIT जांच कर रही है।

➡बाराबंकी- बिहुरा गांव में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों अलग समुदाय से थे और प्रेम प्रसंग में थे। बच्चों ने शव देखे, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡दिल्ली – 26/11 केस- 26/11 हमलों से जुड़े ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड पटियाला हाउस कोर्ट को प्राप्त हुए हैं। ये रिकॉर्ड जनवरी में मुंबई से लाए गए। तहव्वुर राणा और डेविड हेडली के केस में साक्ष्य के तौर पर शामिल होंगे।
➡लखनऊ | शातिर टप्पेबाजों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा,. लखनऊ में पुलिस ने शातिर टप्पेबाजों के गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह पर कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। डीसीपी मध्य की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

➡मैनपुरी | तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मैनपुरी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक घर से अंतिम संस्कार में जा रहे थे। यह घटना शहर कोतवाली के राजीव गांधी नगर और थाना दन्नाहार के कीरतपुर पुलिस चौकी के सामने हुई।

➡मिर्जापुर | समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं पर मुकदमा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद और शिवशंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला करणी सेना द्वारा शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया। करणी सेना ने सपा कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया है और सपा अध्यक्ष का पुतला फूंकने की धमकी दी है। सपा नेताओं ने पुतला फूंकने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

➡प्रयागराज | निहारिका वेंचर्स कंपनी पर एक और ठगी का मामला, निहारिका वेंचर्स कंपनी के खिलाफ एक और ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने सिविल लाइंस थाने में कंपनी पर 30 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। कंपनी पर 400 करोड़ रुपये की ठगी का भी आरोप है। आरोप है कि एजेंट अन्वेष मिश्रा और नरेंद्र सिंह नेगी ने निवेश पर 6% प्रति माह लाभ का वादा करके लोगों से ठगी की। हाइटेक सिटी नैनी में 50 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री दिखाकर धोखाधड़ी की गई। निहारिका वेंचर्स के MD अभिषेक द्विवेदी पर 400 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है, और वह जुलाई 2024 में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡गाजीपुर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में अंधेरा छा गया है, और लोग गाड़ियों के इंडिकेटर व हेडलाइट जलाकर सड़क पर चल रहे हैं।

➡मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में 2019 में छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। अदालत ने 8 संदिग्धों के नार्को टेस्ट की मंजूरी दे दी है। एसआईटी की मांग पर यह कदम उठाया गया है। अब तक 12 पॉलीग्राफी टेस्ट, 5,000 डीएनए टेस्ट और 6600 से अधिक मोबाइल डिटेल्स की जांच की जा चुकी है।

➡पीलीभीत | राम नवमी मेले में अश्लीलता का आयोजन, राम नवमी के मेले के दौरान बार डांसरों के अश्लील ठुमकों पर रातभर नोटो की बारिश हुई। पाबंदी के बावजूद पुलिस की उदासीनता के कारण यह आयोजन हुआ। यह घटना थाना बरखेड़ा के बरखेड़ा बाजार ग्राउंड में हुई।

➡जालौन | रिटायर शिक्षक के साथ 40 हजार की टप्पेबाजी, जालौन में अज्ञात 2 युवकों ने रिटायर शिक्षक को बाइक पर बैठाकर 40 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। शिक्षक ने पुलिस से शिकायत की और घटना की जांच शुरू हो गई है।

➡मैनपुरी | राधना फिलिंग स्टेशन पर गिरी आकाशीय बिजली, मैनपुरी के राधना फिलिंग स्टेशन पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हुआ। पैनल, डीपी, लाइट केबल में ब्लास्ट हुआ और कई उपकरणों में खराबी आई। हालांकि, कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पेट्रोल पंप मालिक हर्ष दुबे ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

➡अलीगढ़ | अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर हादसा, अलीगढ़ मथुरा मार्ग स्थित साथिनी में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡वाराणसी | लोजपा ने पीएम मोदी के स्वागत में लगाए होर्डिंग, लोजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी में होर्डिंग लगाए, जिनमें वक्फ कानून 2025 लागू होने का उल्लेख किया गया है। इसे नए युग की शुरुआत बताया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने यह होर्डिंग लगवाए। यह होर्डिंग अब वाराणसी में चर्चा का विषय बन गया है।

➡अम्बेडकरनगर | रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला, अम्बेडकरनगर में अकबरपुर थाना जीआरपी पुलिस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत करतोरा निवासी अर्पित के रूप में हुई। परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस को हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर रखने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

➡महराजगंज | अनियंत्रित ट्रेलर और सवारी बस में भिड़ंत, पनियरा थाना क्षेत्र में बभनौली पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रेलर और सवारी बस की भिड़ंत हुई। इस हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि ट्रेलर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

➡दिल्ली | वक्फ कानून को लेकर बीजेपी की कार्यशाला शुरू, दिल्ली में वक्फ कानून को लेकर बीजेपी ने कार्यशाला की शुरुआत की। इस कार्यशाला में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिरकत की। पार्टी अब मुस्लिम वर्ग के बीच जाकर वक्फ कानून की खूबी बताएगी।

———————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *