🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
आज शनिवार का हिन्दू सनातन सँस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी आवश्यक जानकारी देखने के लिये जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 10 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – सप्तमी सुबह 08:23 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त शाम 03:40 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग – अतिगण्ड शाम 04:59 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:02 से सुबह 11:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:19*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:13*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞शनिवार के पीपल के वृक्ष के उपाय:
जल अर्पण और दीपक:
शनिवार को पीपल की जड़ में जल, दूध, शक्कर और काले तिल मिलाकर चढ़ाएं.
सरसों के तेल का दीपक जलाएं (काले तिल डालकर) और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें.
यह पितृ दोष और शनि प्रकोप से राहत दिलाता है.
परिक्रमा और मंत्र:
पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए.
इससे ग्रह बाधाएं दूर होती हैं और कार्य सिद्ध होते हैं.
पीपल के पत्ते के उपाय:
11 पीपल के पत्ते तोड़कर उनकी माला बनाएं और शनिदेव को अर्पित करें.
5 पीपल के पत्ते काले धागे में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
कष्ट निवारण:

शारीरिक कष्टों (कमर दर्द, थकान) के लिए पीपल की जड़ या लकड़ी को काले कपड़े में बांधकर सिरहाने रखें (सेवा के साथ).
मनोकामना पूर्ति के लिए जल में गुड़ और दूध मिलाकर चढ़ाएं और परिक्रमा करें.
ध्यान रखने योग्य बातें:
https://chat.whatsapp.com/LNfFP3gBk5o6f2hfSLFOrH
पीपल के पेड़ को नुकसान न पहुँचाएं, केवल सेवा भाव से पूजा करें.
इन उपायों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
🌷
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *ध्यान की महिमा* 🌷
👉🏻 *आज्ञाचक्र में ओंकार या गुरु का ध्यान करने से बुद्धि विकसित होती है और नाभि में ओंकार या गुरु का ध्यान करने से आरोग्य एवं रोग प्रतिकारक शक्ति विकसित होती है l*
🙏🏻
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *सुख-शांति व बरकत के उपाय* 🌷
🔥 *तुलसी को रोज जल चढायें तथा गाय के घी का दीपक जलायें |
🍃 *सुबह बिल्वपत्र पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर संकल्प करके शिवलिंग पर अर्पित करें तथा ह्र्द्यपुर्वक प्रार्थना करें |*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 10 जनवरी
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

🌹 आज का राशिफल🌹
मेष
राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा, आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज ऑफिस में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा, जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती हैं. आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा. जिससे आपके काम चलते रहेंगे. आज आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसके साथ बैठकर आप खूब बातें करेंगे. आज आपकी नए वाहन को लेने की इच्छा पूरी होगी.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहने वाला है. आज आप कारोबार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे और उसे आगे बढ़ाने में किसी की मदद लेंगे. आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आज छात्र शिक्षक से किसी विषय को अधिक समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस ले सकते हैं. आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें कलीग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. आज आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका काम अच्छा और आसानी से हो जायेगा. आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा. आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, खास कर उनके खान–पान को लेकर. आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपको रोजगार के तमाम बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा. आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए और इफेक्टिव आइडियाज आएंगे. आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा. आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.

सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा. आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, तो आने वाले समय में वो आपका अच्छा लाभ करायेंगे. यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो धीरे–धीरे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आज आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है, आप कर सकते हैं, आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. आज जीवनसाथी की मदद से आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज आप पेंडिंग कार्यों को निपटाने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आज आप कुछ समय मित्रों के साथ बितायेंगे और किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी एंजॉय करेंगे. आज आप पैतृक सम्पत्ति को लेकर अपने कजिन से बात कर सकते हैं, जिसमें वो आपको अच्छी सलाह देंगे. आज आपकी रुचि साहित्य को पढ़ने और लिखने में रहेगी, आपको किसी व्यक्ति के माध्यम से साहित्यिक पुस्तक भी प्राप्त होगी.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला
राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आज आप अपने कारोबार में डबल मुनाफा कमायेंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल बनेंगे. आज आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपके काम में उन्नति होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आपके घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा. आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिनका लाभ लेकर आप अच्छा धन कमा सकते हैं. आज बच्चे खेल–कूद के साथ–साथ पढ़ाई भी अच्छे से करेंगे.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आज आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका जल्द ही आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी. आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपके दिल का बोझ कम होगा. आज परिवार में सुख–शांति का माहौल बना रहेगा. आज इस राशि के लेखकों के मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है, जिसे आने वाले समय में खूब पसंद किया जायेगा.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आप व्यापारिक लाभ कमाने के साथ–साथ अपने खर्चों के ऊपर भी ध्यान दें. आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच–विचार करें और घर के बड़ों से भी सलाह–मशवरा कर सकते हैं. इस राशि के राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा. आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेगा.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं.

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक–ठाक रहने वाला है. आज आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी, जिससे वो अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढ़ेंगी. आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो काम में आपकी मदद करेंगे. आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा. आज आपकी शिक्षा में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी. आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़–चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपकी तारीफ होगी और आपको खुशी मिलेगी.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आप व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ अहम फैसले करेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छा चल सके. आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों में किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते हैं. इस राशि के छात्र आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, जिसमें स्कूल प्रशासन आपकी पूरी हेल्प करेगा. आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी, बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. आज आप किसी काम की शुरुआत पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें, आपको लाभ अवश्य होगा.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और जूनियर भी आपसे कुछ सीखने का प्रयास करेंगे. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए. जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा. आज आपका मन आध्यात्म की तरफ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे आपका मन शांत होगा.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.

