आध्यात्मिक ज्ञान मे आज आप पढे हे मन तू ले चल प्रभु की ओर-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐

जय श्री द्वारिकाधीश हरि !🌹🙏🌹
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे !
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे !!
हे दीनबंधु गोविंद सर्वेश्वर नमोऽस्तु ते !
गोपेश गोपिकाकांत राधाकांत नमोऽस्तु ते !!
गोविन्दं पुण्डरीकाक्षम् अनन्तम् अजम् अव्ययम् !
केशवं च प्रपन्नोऽस्मि किं मे मृत्युः करिष्यति ?
https://chat.whatsapp.com/LNfFP3gBk5o6f2hfSLFOrH
हे नारायण हरि! अज्ञानरूपी अंधकार में अंधों की भाँति विचरण करते हुये एवं विषयों से प्रताड़ित मुझे ज्ञान का प्रकाश दे कर कृपा करो नाथ !

हे अखिल ब्रह्मांड के निर्माता श्रीहरि ! आप ही हमारे माता, पिता, शुभचिंतक, भगवान , आध्यात्मिक गुरु और पूजनीय देवता हैं ! इसलिए हम प्रार्थना करते हैं कि आप हमें अपनी दया का आशीर्वाद सर्वदा प्रदान करते रहें और श्रीजी सहित मेरे हृदय में सर्वदा वास करें !
हे श्रीहरि ! आप देवत्व के मूल व्यक्तित्व हो जो स्वयं को ही अन्य सभी कृतियों में विस्तारित करते हो और भौतिक ऊर्जा के लिए पारलौकिक हो ! आपने अपनी आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव से भौतिक ऊर्जा के प्रभावों को दूर कर दिया है ! आप हमेशा अनंत आनंद और पारलौकिक ज्ञान में स्थित हो ! आप के इस अद्भुत स्वरूप को बारंबार प्रणाम करता हूँ !

देवत्व की सर्वोच्च सत्ता भी श्रीहरि के आदेशानुसार ही अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कार्यसिद्धि के लिए श्रीहरि को तथा उनके नाम व रूप को लगातार स्मरण करता रहता है ! मैं भी आपके शरणावनत हो निरंतर आपका ही गुणगान करता हूँ प्रभु ! अपने चरणकमलों में स्थान दो श्रीहरि !
जय श्री द्वारिकाधीश हरि !🌹🙏🌹
जय श्री राधे राधे !🌹🙏🌹
श्री हरि: एकमेव शरणम् !🙏

