
हाथरस- विकास खण्ड हाथरस क्षेत्रान्तर्गत गांव जलालपुर मे चैत्रीय नवरात्रि के उपलक्ष्य मे आज नवरात्रि के प्रथम दिन महामाई दुर्गा माँ की शोभायात्रा को ट्रेक्टर ट्राली मे महामाई जगदम्बाकी प्रतिमा को डीजे के साथ माता के मधुर संगीत की धुन के साथ पूरे गांव मे बढे ही हर्षोल्लास के साथ घुमाया गया ।

जिसमें माता के भक्तों के द्वारा मधुर गानों की धुन पर झूम झूम कर आनंद का लुत्फ उठाया तथा महामाई के पूरे गांव मे परिक्रमा के बाद विधिवत पूजनकर माता की सुन्दर प्रतिमा को मन्दिर मे स्थापित किया गया तथा अव वहां पर पूरे नवरात्रि मे प्रति दिन पूजा अर्चना तथा भजन कीर्तन का कार्य क्रम लगातार जारी रहेगा।

यह जानकारी इस कार्य क्रम के सँयोजक नीरज कुशवाहाके द्वारादी गई तथा नीरज कुशवाहा के द्वारा माता के भक्तों से अनुरोध किया किजोभी माता के प्रेमी भक्त है वे अपनी सुविधा नुसार कार्य क्रमो मे भाग लेकर पुण्य के भागी बने।

यह कार्य क्रम पूरे नवरात्रि मे यथावत चलेगा इस कार्य क्रम को सफल बनाने मे सुरेश कुशवाहा, रामचन्द्र कुशवाहा,गांव प्रधान वीरेन्द्र सिंह, कुमरपाल, शँकरलाल.जयप्रकाश,शिवकुमार, कान्तीप्रसाद,शिवशंकर के अलावा मौहल्ला व गाँव वासियों का पूर्ण सहयोग रहा।

