🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
शुभप्रभातम💐💐💐💐💐💐आज सोमवार का हिन्दू सनातन सँस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिये जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 12 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*

🌤️ *मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – नवमी दोपहर 12:42 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – स्वाती रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग – धृति शाम 06:12 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:03 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:19*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:14*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- राष्ट्रीय युवा दिवस*
https://chat.whatsapp.com/LNfFP3gBk5o6f2hfSLFOrH
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *सर्दी सहन न होने पर* 🌷

👉🏻 *कुछ लोगों को सर्दी सहन नहीं होती …थरथराते हैं, दांत आपस में टकराते हैं, हाथ कांपते हैं l*
👉🏻 *वे लोग कड़ाही में थोड़ा सा घी डालदें और फिर उसमे गुड़ गला दें l जितना गुड़ उतना सौंठ डालदें l थोड़े से घी में गला के सेंक दिया l एक-एक चम्मच खाने से सर्दी झेलने की ताकत आ जाएगी l सुबह शाम चाट लें l*
👉🏻 *राई पीसके शहद के साथ पैरों के तलवों में लगादें तो भी सर्दी में ठिठुरना बंद हो जायेगा l*

🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *मकर संक्रांति* 🌷
👉🏻 *गताअंक से आगे…*
🌞 *सूर्य की किरणों से रोग दूर करने की प्रशंसा ‘अथर्ववेद’ में भी आती है | कांड – १, सूक्त २२ के श्लोकों में सूर्य की किरणों का वर्णन आता है |*
*मैं १५-२० मिनट सूर्यस्नान करता हूँ | लेटे–लेटे सूर्यस्नान करना और भी हितकारी होता है लेकिन सूर्य की कोमल धूप हो, सूर्योदय से एक-डेढ़ घंटे के अंदर-अंदर सूर्यस्नान कर लें | इससे मांसपेशियाँ तंदुरस्त होती हैं, स्नायुओं का दौर्बल्य दूर होता है | सूर्यस्नान का यह प्रसाद मुझे अनुभव होता है | मुझे स्नायुओं में दौर्बल्य नहीं है | स्नायु की दुर्बलता, शरीर में दुर्बलता, थकान व कमजोरी हो तो प्रतिदिन सूर्यस्नान करना चाहिए |*

🌞 *सूर्यस्नान से त्वचा के रोग भी दूर होते हैं, हड्डियाँ मजबूत होती हैं | रक्त में कैल्शियम, फ़ॉस्फोरस व लोहें की मात्राएँ बढती हैं, ग्रंथियों के स्त्रोतों में संतुलन होता है | सूर्यकिरणों से खून का दौरा तेज, नियमित व नियंत्रित चलता है | लाल रक्त कोशिकाएँ जाग्रत होती हैं, रक्त की वृद्धि होती है | गठिया, लकवा और आर्थराइटिस के रोग में भी लाभ होता है | रोगाणुओं का नाश होता है, मस्तिष्क के रोग, आलस्य, प्रमाद, अवसाद, ईर्ष्या-द्वेष आदि शांत होते हैं | मन स्थिर होने में भी सूर्य की किरणों का योगदान है | नियमित सूर्यस्नान से मन पर नियंत्रण, हार्मोन्स पर नियंत्रण और त्वचा व स्नायुओं में क्षमता, सहनशीलता की वृद्धि होती है |*

🌞 *नियमित सूर्यस्नान से दाँतों के रोग दूर होने लगते हैं | विटामिन ‘डी’ की कमी से होनेवाले सूखा रोग, संक्रामक रोग आदि भी सूर्यकिरणों से भगाये जा सकते हैं |*
🌞 *अत: आप भी खाद्य अन्नों को व स्नान के पानी को धूप में रखों तथा सूर्यस्नान का खूब लाभ लो |*
*दृढ़ संकल्पवान व साधना में उन्नत होने का दिन*
🌞 *उत्तरायण यह देवताओं का ब्राम्हमुहूर्त है तथा लौकिक व अध्यात्म विद्याओं की सिद्धि का काल है | तो मकर संक्रांति के पूर्व की रात्रि में सोते समय भावना करना कि ‘पंचभौतिक शरीर पंचभूतों में, मन, बुद्धि व अहंकार प्रकृति में लीन करके मैं परमात्मा में शांत हो रहा हूँ | और जैसे उत्तरायण के पर्व के दिन भगवान सूर्य दक्षिण से मुख मोडकर उत्तर की तरफ जायेंगे, ऐसे ही हम नीचे के केन्द्रों से मुख मोडकर ध्यान-भजन और समता के सूर्य की तरफ बढ़ेंगे | ॐ शांति …. ॐ आनंद …. ‘*
🌞 *रात को ‘ॐ सूर्याय नम: |’ इस मंत्र का चिंतन करके सोओगे तो सुबह उठते-उठते सूर्यनारायण का भ्रूमध्य में ध्यान भी सहज में कर पाओगे | उससे बुद्धि का विकास होगा |*
➡️ *समाप्त…*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🍁🌸🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 12 जनवरी
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

🌹आज का राशिफल 🌹
मेष
राशि
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपने दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेंगी. यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें.
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं.

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें. वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी से करना होगा. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझना होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. संतान को आप किसी एक्टिविटी को ज्वाइन करा सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत जारी रखें.
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे. आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा न करें. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप संतान को कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए भेज सकते हैं. आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. संतान को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या थी, तो वह भी ठीक होगी, लेकिन आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं. आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं. आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा. आप किसी से काम को लेकर हामी न भरें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी. आप किसी नए बिजनेस के लिए पार्टनरशिप कर सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. आपको अपनी किसी भी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं. आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं और किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे.
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन काफी खुश रहेगा. आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. आप किसी अजनबी की बातों में न आएं. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से भी सावधान रहना होगा. संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीद के लिए बात कर सकती है. आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

तुला
राशि
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें. व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे. सेहत में चल रहा उतार-चढ़ाव भी काफी हद तक दूर होगा. माता-पिता से आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और आप उनकी सेवा भी करेंगे.
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी का पूजन करें.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. शेयर मार्केट से जुड़े लोग बड़ा निवेश कर सकते हैं. आप अपने घर के रिनोवेशन की प्लानिंग करेंगे. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे. वाहनों का प्रयोग संभलकर करें. बिजनेस में आपकी दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी.
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा. आप अपने कामों से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. समय का सही उपयोग करें. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. आप शौक-मौज पर खर्च करेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु जी का पूजन करें.

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रह सकता है, क्योंकि पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं. आंखों का खास ध्यान रखें. संतान की पढ़ाई पर नजर रखें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी अनजान से लेनदेन न करें.
भाग्यशाली अंक: 10
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे.
भाग्यशाली अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें.

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की तारीफ होगी. सेहत में सुधार होगा. सरकारी योजना में निवेश लाभकारी रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 12
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं.

