आज गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आज बुधवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻आज बुधवार का हिन्दू पँचाग देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐
मो०-💐9219872282
💐7417960100


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 22 अक्टूबर 2025*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:16 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – स्वाती 23 अक्टूबर रात्रि 01:52 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग – प्रीति 23 अक्टूबर प्रातः 04:06 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:49 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:38*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:07*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*


🚩 *व्रत पर्व विवरण – कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),गुजराती नूतन वर्ष वि•सं॰ 2082 प्रारंभ बलि प्रतिपदा,गोवर्धन पूजा,गौक्रीडा,अन्नकूट*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
https://chat.whatsapp.com/LNfFP3gBk5o6f2hfSLFOrH?mode=wwc

🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *भाईदूईज* 🌷
➡️ *23 अक्टूबर 2025 गुरुवार को भाईदूज है।*
🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहेन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहेन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहेन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहेन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहेन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*


🙏🏻 *आज के दिन बहेन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहेन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*


➡ *नारदपुराण के अनुसार*
🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*
*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*
*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*
*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*
*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*
*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *भाईदूईज* 🌷
🙏🏻 *यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*


🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*
🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*
*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*


🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीर्वाद
आपका जन्मदिन: 22 अक्टूबर

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको नुकसान होने की संभावना है। संतान के करियर पर आप पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों को खुश देखकर आपका मन काफी खुश रहेगा और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी टेंशनों को कम करेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज अपने कामों पर ध्यान रहेगा। आपको उन्हे संयम से निपटाने की आवश्यकता है और जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सरकारी कामों में आप बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ज़्यादा समाज सेवा के चक्कर में पढ़ने से बचना होगा। आस पड़ोस में आप लोगों की भावनाओं का सम्मान करें, इसलिए किसी से कोई विवादित बात ना बोले। आप किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपकी माता-पिता से खूब पटेगी और उनकी सलाह पर आप चलेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी कुछ खास लोगों में से मुलाकात होगी। आपका यदि धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं, जिससे उन्हें पढ़ने में समस्या आएगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:सफेद
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लोगों से खूब पटेगी और आप अपने कामों में भी बदलाव करेंगे, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वह किसी काम को आसानी से कर सकेंगे और आपके प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों से आपकी खूब पटेगी आर्थिक योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आकर कोई डिसीजन नहीं लेना है। आप अपनी संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं, लेकिन आप उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, इसलिए आपको प्रॉपर्टी की खरीदारी करना भी बेहतर रहेगा। आप पार्टनरशिप का कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। धन को लेकर कोई काम नहीं रुकेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाकर अपनी टेंशनों को खुद बढ़ाएंगे और आपके किसी बात से आज पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे
आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा सोच समझकर करना होगा। जल्दबाजी में आप कोई काम फैसला ना ले और आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी मौज मस्ती की आदत आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों में अच्छी सफलता हासिल होगी।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं। घर परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जिन्हें आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद फिर मुलाकात करने आ सकता है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: नीला
आज आपको अपने कुछ कामों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। संतान को मनचाही नौकरी न मिलने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर कोई बड़ी जिम्मेदारी ना डालें। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। कोई पारिवारिक मामला आपकी टेंशन को बढ़ा सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश में के लिए किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमने करने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको रुके हुए धन के मिलने की संभावना है और आपकी बिजनेस की योजनाएं जो लंबे समय से रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती है, जो आपको खुशी देंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे और किसी लड़ाई झगड़े से आप दूरी बनाकर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *